फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोड़धोइया नाले में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के सेमरा नंबर एक में शनिवार शाम पांच बजे गोड़धोइया नाले में युवक का शव उतराया मिला। आसपास खेल रहे बच्चों की नजर पड़ी तो शोर मचाने लगे। गुलरिहा एवं शाहपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की जीभ बाहरी निकली थी। इसलिए हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के साथ ही फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य एकत्रित की।
विज्ञापन


आधार कार्ड से मृतक की पहचान तमकुहीराज कोइछी बुजुर्ग निवासी नवीन त्रिपाठी (25) पुत्र दिनेश चंद त्रिपाठी के रूप में हुई है। युवक घर से चार दिनों से लापता था। काफी ढूंढने के बाद पीएसी में दीवान पिता ने शुक्रवार को शाहपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार को बेटे का शव मिला।

दोस्तों संग पार्टी के बाद से था लापता
नवीन की एक सप्ताह पहले महराजगंज जिले में एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी लगी थी। पिता ने बताया की 18 जून को ड्यूटी करने के बाद 19 जून को पादरी बाजार पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रात करीब 10:30 बजे एक दोस्त के साथ बाइक पर बैठकर जाते दिखा है। जिसके बाद से वह लापता हो गया और मोबाइल फोन भी तभी से बंद था। पिता ने आरोप लगाया कि नौकरी मिलने की पार्टी आधे दर्जन से अधिक दोस्तों को दी थी। बेटे के दोस्तों पर पिता ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें