पिपरौली। गीडा थाना के बनौडा गांव के मंझरिया टोले के संजय (38) का शनिवार को गांव के पास ही शव मिला। वह दो दिन से घर से लापता था। वह बढ़ई का काम करता था। बताया जा रहा है कि शराब पीने का आदी था। दो दिन से घरवाले उसकी तलाश में जुटे थे, तभी शनिवार को गांव के बाहर उसका शव मिला। आशंका है कि हादसे में हुई मौत हुई है। मौत की असल वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ब्यूरो