फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पोखरे में मिला युवक का हाथ-पैर बांधा शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसगांव क्षेत्र का मामला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन

बेटी बोली-पड़ोस के लोगों से जमीन को लेकर चल रहा था विवाद

अमर उजाला ब्यूरो
बांसगांव। क्षेत्र के जयंतीपुर में स्थित पोखरे में बुधवार शाम 40 वर्षीय वीरेंद्र कुमार का शव बरामद हुआ। युवक का हाथ-पैर एक ही में बंधा था। पुलिस शव को बाहर निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पड़ोस के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, बांसगांव के जयंतीपुर निवासी वीरेंद्र कुमार शामली जिले में स्थित चीनी मिल में फायरमैन के पद पर कार्यरत थे। इस समय वह घर पर ही रह रहे थे। प्रतिदिन की तरह बुधवार भोर में चार बजे के करीब वह गोशाला की तरफ पशुओं को चारा डालने के लिए गए थे।
विज्ञापन

घर नहीं लौटने पर परिजन खोजबीन करने लगे, लेकिन उनका पता नहीं चला। इसी बीच घर से 500 मीटर की दूरी पर स्थित पोखरे के पास किसी ने उनका गमछा और चप्पल देखकर शोर मचाया। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर पहचान की, लेकिन वीरेंद्र का पता नहीं चला। आशंका में गांव के कुछ युवक पोखरे में उतरे और तलाश करने लगे। एक घंटे बाद वीरेंद्र का शव बरामद हुआ।

दोनों हाथ और पैर समेत गले को दोहरे रस्सी से बांधा गया था। नाक से खून निकला था। पत्नी साधना समेत बच्चे शव देखकर रोने लगे। बड़ी बेटी प्रिया ने बताया कि पिता की हत्या कर शव पोखरे में फेंका गया है। बताया कि पड़ोस के लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार को लेखपाल विवादित भूमि का सीमांकन करने आए थे, लेकिन सहमति नहीं बनने से विवाद का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजी है। रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या हुई है या नहीं इसकी पुष्टि होगी। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें