फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कमरे में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव- नीट की कर रही थी तैयारी- ऐसे हुई घरवालों को जानकारी

Mon, 12 Aug 2024 11:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

सिंघड़िया चौराहा निवासी मनोज साहनी की बेटी श्वेता साहनी (22) शनिवार रात अपने माता-पिता के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। वह सुबह जगी नहीं तो भाई प्रवीण उसके कमरे की तरफ गया। वह बाहर से आवाज लगाने लगा, लेकिन कमरे से कोई आवाज नहीं आई। तब उसने खिड़की से देखा तो बहन छत की कुंडी में लगे पंखे में साड़ी का फंदा लगाकर लटक रही थी। उसके चीखने की आवाज सुनकर माता-पिता पहुंच गए। वह दरवाजा तोड़ कर अंदर पहुंचे।
विज्ञापन
फांसी। - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के कैंट इलाके के सिंघड़िया चौराहे के समीप स्थित अपने मकान में शनिवार रात छात्रा ने फंदे से लटक कर जान दे दी। सुबह भाई दूसरी मंजिल पर कमरे में सो रही बहन को जगाने पहुंचा तो वह फंदे से लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सिंघड़िया चौराहा निवासी मनोज साहनी की बेटी श्वेता साहनी (22) शनिवार रात अपने माता-पिता के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। वह सुबह जगी नहीं तो भाई प्रवीण उसके कमरे की तरफ गया। वह बाहर से आवाज लगाने लगा, लेकिन कमरे से कोई आवाज नहीं आई।

तब उसने खिड़की से देखा तो बहन छत की कुंडी में लगे पंखे में साड़ी का फंदा लगाकर लटक रही थी। उसके चीखने की आवाज सुनकर माता-पिता पहुंच गए। वह दरवाजा तोड़ कर अंदर पहुंचे।
विज्ञापन


सूचना पाकर कैंट इंस्पेक्टर व इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी प्रभारी राकेश कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मौत का कारण जानने के लिए फोरेंसिक टीम छात्रा का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच कर रही है। उधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

नीट की तैयारी कर रही थी श्वेता
छात्रा श्वेता नीट की तैयारी कर रही थी। वह दो बार नीट दे चुकी थी, लेकिन सफलता न मिलने पर वह पुनः तैयारी कर रही थी। पिता मनोज साहनी भट्ठा से संपर्क करके ईंट एवं जमीन बेचने का कारोबार करते हैं। वह बेटी को नीट की पढ़ाई करने के लिए विदेश भेजने की तैयारी में थे।

आसपास के लोगों का कहना है कि श्वेता घर से बाहर कम निकलती थी। दो भाई व एक बहन में वह दूसरे नंबर पर थी। बड़ा भाई प्रिंस दो माह पहले मर्चेंट नेवी में ट्रेनिंग करने गया है, छोटा भाई प्रवीण घर पर रहकर पढ़ाई करता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें