गोरखपुर के एम्स थाना क्षेत्र के फोरलेन पर टहलने निकले युवक की सड़क किनारे लाश मिली। परिजनों ने युवक के साथ किसी अनहोनी की आशंका जाहिर की है। पुलिस, हादसे में मौत मानकर जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के बड़ी कैथवलिया गांव निवासी विशाल निषाद (21) स्नातक प्रथम वर्ष का छात्र था। रोज की भांति रविवार की भोर में फोरलेन पर दौड़ने निकला था। कुछ देर बाद जिस सर्विस लेन पर दौड़ रहा था, उसी के किनारे मल्लपुर टाटा मोटर्स के किनारे गंभीर रूप से घायल मिला। सूचना पर घायल युवक के परिजन और जगदीशपुर चौकी पुलिस उसे एंबुलेंस से लेकर अस्पताल गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।