फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महिला मित्र के घर फंदे से लटकती मिली युवक की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
- लड़की के घरवालों ने पिटाई कर कमरे में कर दिया बंद, हत्या का आरोप
विज्ञापन

- परिवार वालों ने शव का कर दिया अंतिम संस्कार, पुलिस ने शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
कैंपियरगंज (गोरखपुर)। इलाके के एक गांव में बृहस्पतिवार दोपहर महिला मित्र के घर में फंदे से लटकती उमेश चौधरी (22) की लाश मिली। सूचना पर पहुंचे घरवालों ने बिना आरोप-प्रत्यारोप के दाह संस्कार कर दिया, लेकिन देर शाम थाने पर पहुंच गए। महिला मित्र और उसके परिजनों पर हत्या आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, उमेश का गांव की एक लड़की से गहरी दोस्ती थी। बृहस्पतिवार दोपहर लड़की के घर वाले कहीं गए थे। इस दौरान उमेश उसके घर में घुस गया। तभी कुछ देर में लड़की के घरवाले आ गए और दोनों को एक साथ देखकर भड़क गए। युवक की पिटाई करने के बाद कमरे में बंद कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच युवक के घरवालों को घटना की सूचना मिली तो वह पहुंच गए। दरवाजा बाहर और अंदर दोनों तरफ से बंद था। आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया तो सामने उमेश का शव लटकता मिला। परिजन शव लेकर चले गए। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें