राप्ती नदी में मिला शव
खेसरहा। थाना क्षेत्र के बंजरहा बुजुर्ग गांव के उत्तर दिशा में बह रही राप्ती नदी में मंगलवार को लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। काफी प्रयासों के बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी। ग्रामीणों के मुताबिक मृत शख्स की उम्र लगभग 45 वर्ष है। पैंट और शर्ट पहने हुए था। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उन्होंने बताया कि शव के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।