-डीडीयू ने किया एनआईआरएफ को किया ईमेल, टेक्निकल एरर की जता रहे आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सोमवार को जारी हुए एनआईआरएफ रैंकिग-2024 में प्रतिभागी राज्य विश्वविद्यालय की सूची से दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय का नाम गायब है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे लेकर एनआईआरएफ को ई-मेल किया है। डीडीयू प्रथम दृष्टया इसे टेक्निकल एरर मान रहा है।
डीडीयू की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि विश्वविद्यालय ने निर्धारित समय से एनआईआरएफ रैंकिंग के लिए आवेदन कर दिया था। ओवरऑल रैंकिंग के लिए विश्वविद्यालयों की लिस्ट में डीडीयू का नाम है, लेकिन पहली बार जारी स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रतिभागी सूची में डीडीयू का नाम नहीं है। स्टेट यूनिवर्सिटी के रूप में प्रतिभागी के रूप में 168 विश्वविद्यालयों का नाम दर्ज है। डीडीयू का नाम किन वजहों से नहीं है, यह एनआईआरएफ का जवाब आने के बाद बताया जा सकेगा। अब मंगलवार को एनआईआरएफ से फिर संपर्क कर इसके बारे में जानने की कोशिश की जाएगी।