फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीडीयू मेें स्नातक के विषम सेमेस्टर में वर्णनात्मक और सम में आएगा बहुविकल्पीय प्रश्नपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

सेमेस्टर परीक्षा के प्रारूप में किया बड़ा बदलाव

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने स्नातक की सेमेस्टर परीक्षा के प्रारूप में बड़ा बदलाव किया है। अब स्नातक पाठ्यक्रमों के विषम सेमेस्टर की परीक्षा में वर्णनात्मक और सम सेमेस्टर में बहुविकल्पीय प्रश्नपत्र आएगा। यह फैसला इसी सत्र से लागू होगा। जल्द ही परीक्षा समिति की बैठक में इस प्रस्ताव को रखा जाएगा।
परास्नातक पाठ्यक्रमों में पिछले साल से ही वर्णनात्मक प्रश्नपत्र आ रहा है। अब स्नातक के विद्यार्थियों को भी एक सेमेस्टर में अपनी लेखनी का प्रदर्शन करना होगा। यह फैसला नए के साथ ही पुराने विद्यार्थियों पर भी लागू होगा। इसे लेकर शासन की ओर से भी निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में सोमवार को नए शैक्षणिक सत्र की शुरूआत पर अधिष्ठाता और विभागाध्यक्षों की संबोधित आयोजित हुई। इसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। उन्होंने एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार समय से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत की बधाई दी।
छात्रवृत्ति के लिए 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य

इस सत्र से छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थियों की उपस्थिति 75 प्रतिशत अनिवार्य कर दी गई है। कुलपति ने कहा कि सभी विद्यार्थियों को यह सूचित कर दिया जाए कि सरकार के निर्देशानुसार स्कॉलरशिप के लिए विद्यार्थियों की 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि विद्यार्थियों की उपस्थिति शिक्षकों द्वारा ली जाए और प्रत्येक सप्ताह उसे अपलोड किया जाए।
95 प्रतिशत पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम घोषित
बैठक में कुलपति ने कहा कि 95 प्रतिशत पाठ्यक्रम के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। बाकी परीक्षा परिणाम भी जल्द घोषित किए जाएंगे। इसके साथ ही कोशिश है कि जल्द ही स्नातक तथा परास्नातक प्रोग्राम के विद्यार्थियों को उनकी फाइनल मार्कशीट को दे दिया जाए। कुलपति ने कहा कि 30 अगस्त को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह के पहले सभी मार्कशीट और डिग्रियां विद्यार्थियों को प्रधान कर दी जाएगी।

हर विभाग में संचालित हो प्लेसमेंट सेल
कुलपति ने विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल के समन्वयक को निर्देशित किया कि वह विभागाध्यक्षग के सहयोग से सुनिश्चित करें कि हर विभाग में प्लेसमेंट सेल सुचारू रूप से संचालित हो। इसके साथ ही निर्देशित किया कि सभी अधिष्ठाता और विभागाध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि वो प्रतिदिन विद्यार्थियों से मिलने का एक समय निर्धारित हो।
विज्ञापन

इस सत्र से स्नातक के विषम सेमेस्टर में वर्णात्मक और सम सेमेस्टर में बहुविकल्पीय प्रश्नपत्र आएंगे। शासन के निर्देश के अनुसार यह फैसला लिया गया है। इस प्रस्ताव को परीक्षा समिति और कार्य परिषद में भी अनुमोदन के लिए रखा जाएगा।
- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें