फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फुटबाॅल प्रतियोगिता के लिए डीडीयू की टीम ने किया क्वालीफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर में 2 जनवरी से शुरू होगी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी फुटबॉल प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। आईआईटीएम, मेरठ में आयोजित सेंट्रल जोन फुटबॉल पुरुष प्रतियोगिता के चौथे दिन शुक्रवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन को 1-0 से हराकर ऑल इंडिया गेम्स के लिए क्वालीफाई कर लिया।
क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. राजवीर सिंह ने बताया कि इस मैच में विश्वविद्यालय टीम के आसिफ अली ने शानदार गोल किया और बढ़त दिलाई। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन विश्वविद्यालय की टीम ने बढ़त बनाए रखी और मैच 1-0 से जीत लिया। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी फुटबॉल प्रतियोगिता 2 जनवरी से जालंधर में शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम की इस उपलब्धि पर टीम मैनेजर डॉ. अखिल मिश्रा एवं प्रशिक्षक मनीष मंझवार की अहम भूमिका रही। विश्वविद्यालय ने फुटबॉल में यह उपलब्धि कई दशकों बाद प्राप्त की है। फुटबॉल टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन, क्रीड़ा परिषद अध्यक्ष प्रो. विमलेश कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष प्रो. विजय चहल एवं प्रो आलोक कुमार गोयल, कोषाध्यक्ष प्रो. प्रत्यूष दुबे, सचिव डॉ. राजवीर सिंह, संयुक्त सचिव डॉ. मनीष पांडेय ने बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें