उधर, विश्वविद्यालय प्रशासन की मानें तो टॉपरों की सूची में एमए प्राचीन इतिहास पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग के टॉपर के रूप में पूनम शुक्ला का नाम दर्ज था। टॉपर लिस्ट में अपना नाम नहीं देखने पर एमए प्राचीन इतिहास की ही एक अन्य छात्रा प्रियंका यादव शुक्रवार को परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में पहुंचीं और आपत्ति जताई। इसके बाद नाम में बदलाव कर प्रियंका यादव का नाम टॉपर लिस्ट में दर्ज कर लिया गया।
गोविवि के टॉपस सूची में शामिल छात्र पात्रता प्रमाण पत्र 26 जून को सोमवार की शाम पांच बजे तक जमा कर सकेंगे। परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने बताया कि स्वर्ण पदक विजेता विश्वविद्यालय की वेबसाइट से पात्रता प्रमाण पत्र का प्रिंट लेकर अंकतालिकाओं की छायाप्रति विभागाध्यक्ष/संकायाध्यक्ष, प्राचार्य से प्रमाणित कराकर जमा कर दें। जमा नहीं करने वाले छात्र दीक्षांत समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे।