फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीडीयू ने तीन दिन में नेपाल के चार विश्वविद्यालयों के साथ किया एमओयू

Fri, 05 Jan 2024 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और गंडकी विश्वविद्यालय, नेपाल ने आज एक समझौता ज्ञापन (एम
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन के नेतृत्व में नेपाल दौरे पर गई विश्वविद्यालय की टीम को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। तीन दिवसीय दौरे में नेपाल के प्रमुख चार विश्वविद्यालयों के साथ शैक्षणिक गतिविधियों में परस्पर सहयोग के लिए एमओयू हुआ है।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन की मौजूदगी में पहले दिन लुंबिनी बौद्ध विश्वविद्यालय के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया था। उसके बाद दूसरे दिन पोखरा विवि और मधेश कृषि विवि के साथ एमओयू हुआ था। दौरे के अंतिम दिन गंडकी विश्वविद्यालय के साथ एमओयू हुआ। विदेशी विश्वविद्यालय के साथ एमओयू होने के बाद अनुसंधान, नवाचार और विदेशी छात्रों के पढ़ाई का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन


गंडकी विवि के साथ डीडीयू के हुए करारनामे पर हस्ताक्षर कुलपति प्रो. पूनम टंडन और गंडकी विवि के कुलाधिपति प्रो. गणेश मान गुरुंग की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान प्रो. टंडन ने कहा कि दोनों विश्वविद्यालयों की शैक्षणिक अनुसंधान में समान रुचि है। डीडीयू विभिन्न शैक्षणिक और अनुसंधान क्षेत्रों में सहयोग के लिए खुले मन से तैयार है। डीडीयू नेपाल के छात्रों की इंटर्नशिप, अनुसंधान परियोजना, प्रबंधन, आईटी, एआई और जैविक विज्ञान में सहयोग के लिए खुले मन से तैयार है।
...
वैश्विक संबंधों को मिलेगा बढ़ावा : कुलपति
पोखरा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रेम नारायण आर्यल व डीडीयू की कुलपति प्रो. पूनम टंडन की मौजूदगी में एमओयू हुआ। कुलपति ने कहा कि वैश्विक संबंधों को बढ़ावा देने, ज्ञान साझा करने और अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन

....
कृषि अनुसंधान को बढ़ावा के लिए एमओयू
डीडीयू ने नेपाल के मधेश कृषि विश्वविद्यालय के साथ भी एमओयू किया है। कुलपति ने कहा कि इस एमओयू का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय सहयोग और कृषि अनुसंधान को बढ़ाना व कृषि क्षेत्र में कुशल पेशेवरों के विकास में योगदान देना है। इस पर डीडीयू की कुलपति प्रो. पूनम टंडन व मधेश कृषि विवि के कुलपति प्रो. बैद्यनाथ की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें