फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीडीयू ने उन्नति फाउंडेशन के साथ किया अनुबंध

Wed, 17 Jan 2024 04:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी ने उन्नति फाउंडेशन से UNXT रोजगार कौशल ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए कुलपति प्र
विज्ञापन
- छात्रों को रोजगार प्रदान कराने में मिलेगी मदद
विज्ञापन

- रोजगार कौशल का प्रशिक्षण देकर किया जाएगा तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने उन्नति फाउंडेशन से ''''यूएनएक्सटी'''' रोजगार कौशल ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए करार किया है। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने मंगलवार को एमओयू पर सिग्नेचर किया। इस अनुबंध का उद्देश्य छात्र को आवश्यक कौशल सिखाकर उनकी रोजगार क्षमता को सुधारना और बेहतर नौकरी के अवसर उपलब्ध कराना है।

''''यूएनएक्सटी'''' प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरे शैक्षिक सत्र में चलता रहेगा और इसमें 90 घंटे क्लास रूम, ट्रेनिंग और 75 घंटे ऑनलाइन सेल्फ रीडिंग सेशन शामिल हैं, जो छात्र के कौशल को बेहतर करने के लिए विभिन्न विषयों पर आधारित है। छात्रों को ट्रेनिंग पूरी करने पर प्लेसमेंट में भी हेल्प मिलेगी साथ ही उन्हें सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अंतर्गत चलाए जाने वाले प्रोग्राम के तहत 90 घंटे क्लास ट्रेनिंग 30 से 40 दिनों तक चलेगी। इसमें रोजाना 2 से 3 घंटे के सेशन चलेंगे। समय छात्रों की सहमति के अनुसार निर्धारित की जाएगी। जबकि 75 घंटे का ऑनलाइन सेल्फ रीडिंग प्रोग्राम के दौरान यू-लीप एप के माध्यम से आसान बनाया जाएगा।
ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए कई समूह बनाए जाएंगे। एक समूह में 30 से 40 विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। इसमें प्रभावी संचार कौशल, रोजगार कौशल, जीवन कौशल एवं डिबेट को शामिल किया गया है। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले छात्रों को ट्रेनिंग सर्टिफिकेट और प्लेसमेंट में हेल्प दी जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अनुभूति दूबे, इंफोसिस के प्रतिनिधि शिवानन्द त्रिपाठी, डॉ. अमित उपाध्याय, डॉ. ओमप्रकाश सिंह, डॉ. आशीष शुक्ला, डॉ. वंदना सिंह आदि उपस्थित रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें