फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: परीक्षा के बाद अब भविष्य की तैयारी में जुटे होनहार

Mon, 15 Apr 2024 03:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बोर्ड परीक्षा के बाद सीयूईटी, आईआईटी और नीट की तैयारी
विज्ञापन

- विद्यार्थियों को सताने लगी परिणाम की चिंता

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। बोर्ड परीक्षा देने के बाद अब विद्यार्थी अपने भविष्य की तैयारियों में जुट गए हैं। कोई आईआईटी, नीट तो कोई सीयूईटी परीक्षा में सफलता के लिए प्रयास कर रहा है। परीक्षा खत्म होने के साथ ही विद्यार्थियों को परिणाम की भी चिंता सताने लगी है।
12वीं के बाद ज्यादातर विद्यार्थी इंजीनियरिंग, मेडिकल या कला के क्षेत्र में अपना भविष्य चुनते हैं। आईआईटी और नीट के लिए वे 10वीं के बाद से ही तैयारी शुरू कर देते हैं। कुछ बच्चे पढ़ाई के साथ ही परीक्षा दे चुके होते हैं। हालांकि, बहुत सारे विद्यार्थी परीक्षा के बाद इसमें अपनी सारी ताकत झोंकते हैं।
विज्ञापन


रिजल्ट को लेकर चिंता
यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम सबसे पहले आने की उम्मीद है। कयास हैं कि 25 अप्रैल से पहले ही बोर्ड परिणाम जारी कर देगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों की चिंता भी बढ़ गई है। सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के परिणाम मई में आने की उम्मीद है। कई बार अफवाहें उड़ती हैं कि परिणाम आ गया है, विद्यार्थी इस वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। इससे बचने के लिए बोर्ड विद्याथियों को सचेत कर रहे हैं। रिजल्ट से जुड़ी कोई भी सूचना के लिए बोर्ड की वेबसाइट को देखते रहें।
विज्ञापन


प्रवेश के लिए विद्यार्थियों के पास आ रहे फोन
परीक्षा समाप्त होने के साथ ही विद्यार्थियों के पास अब निजी संस्थानों में प्रवेश के लिए फोन आने शुरू हो गए हैं। विद्यार्थी यदि कोई ऑनलाइन फॉर्म भरता है तो उसमें वह अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरता है। इसी की मदद से ये निजी संस्थान विद्यार्थियों के पास फोन कर अपना ऑफर समझाते हैं। किसी के पास बीटेक, एग्रीकल्चर तो किसी के पास एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए फोन आ रहे हैं।
-
परीक्षा खत्म होने के बाद काफी हद तक तनाव दूर हो गया था। लेकिन अब आगे को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। रिजल्ट भी जल्द ही आने वाला है।
दिव्यांश सिंह

परीक्षा समाप्त होने के साथ ही अब परिणाम की चिंता सताने लगी है। इसके अलावा बहुत सारे संस्थानों से प्रवेश को लेकर फोन आने भी शुरू हो गए हैं।
अनुज दिवाकर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें