संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में चल रही सम सेमेस्टर परीक्षाओं के दौरान एमएससी एजी द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की समय सारिणी में बदलाव किया गया है। संशोधित समय सारिणी जारी कर दी गई है।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से एमएससी एजी की परीक्षा की समय सारिणी संशोधित की गई है। एमएससी एग्रीकल्चर चतुर्थ सेमेस्टर, एमएससी एग्रीकल्चर जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग, द्वितीय सेमेस्टर की संशोधित समय सारिणी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। इन पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी संशोधित समय सारिणी के अनुसार परीक्षाओं में उपस्थित हों।