फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीडीयू के प्रो. रजनीकांत पांडेय सुहेलदेव विवि के लोकपाल बने

Wed, 20 Dec 2023 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोरखपुर। प्रो. रजनीकांत पांडेय को महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ का लोकपाल नियुक्त किया गया है। प्रो. पांडेय दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के आचार्य है। वह सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के पहले कुलपति रह चुके हैं। उनका कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से तीन साल या 70 साल की उम्र प्राप्त करने की अवधि (इनमें से भी पहले हो) के लिए होगा।
विज्ञापन


यह नियुक्ति विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की 11 अप्रैल 2023 को जारी अधिसूचना में विद्यार्थियों की शिकायतों के समाधान के लिए लोकपाल की नियुक्ति प्राविधान के अंतर्गत की गई है। इस बाबत कुलसचिव की ओर जारी नियुक्त पत्र प्रो. रजनीकांत ने मंगलवार को प्राप्त किया। वह इससे पहले गोरखपुर विश्वविद्यालय में इग्नू के समन्वय, विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष, राजनीति विज्ञान के अध्यक्ष, अधिष्ठाता छात्र कल्याण और मदन मोहन मालवीय टीचर्स ट्रेनिंग सेंटर के निदेशक की जिम्मेदारी बखूबी निभा चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय जर्नल में इनके दर्जन भर से अधिक शोध-पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। कई अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय संगोष्ठियों में प्रो. रजनीकांत विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें