गोरखपुर विश्विद्यालय के कमेटी हाल में आंतरिक गुणवत्ता सुनस्चयन प्रकोष्ठ द्वारा मुक्त शैक्षिक सं
आईक्यूएसी की ओर से ओईआर विषय पर कार्यशाला आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्विद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता सुनस्चयन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) द्वारा मुक्त शैक्षिक संसाधनों (ओपन एजुकेशनल रिसोर्सेज) नामक विषय पर एक दिनी कार्यशाला शुक्रवार को कमेटी हाल में आयोजित किया गया। प्रशासनिक भवन के कमेटी हाल में आयोजित कार्यशाला में विभिन्न विभागों के करीब 30 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
उद्घाटन करते हुए कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि ओपन एजुकेशनल रिसोर्सेज (ओईआर) की आज के समय में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यशाला सार्थक रहा तो आने वाले समय में विश्वविद्यालय अपना डिस्टेंस लर्निंग सेंटर खोल सकेगा। आईक्यूएसी के संयोजक प्रो. सुधीर श्रीवास्तव, प्रो. गौरहरि बेहरा ने कहा कि कार्यशाला पांच सत्रों में हुई। पहले दो सत्रों में बाहर के विशेषज्ञ प्रो. सच्ची शाह, निदेशक सेंटर फॉर ऑनलाइन एजुकेशन, इग्नू नई दिल्ली और डाॅ. पेमा ईडेन संदूप, वरिष्ठ प्रमर्शदात्री, कॉमनवेल्थ एजुकेशन मीडिया सेंटर फॉर एशिया ने ऑनलाइन सहभाग किया।
बाद के तीन सत्रों को क्रमशः डाॅ. विस्मिता पालीवाल, डाॅ. तूलिका मिश्रा और डाॅ. निखिल श्रीवास्तव ने अपने विषय सामग्री के लिए ऑनलाइन लाइसेंस कैसे तैयार किया जाए पर प्रकाश डाला। सबसे अंत में प्रो. सुधीर श्रीवास्तव ने ''''स्वयं'''' पोर्टल के चारों भागों पर प्रकाश डाला। शोध विभाग के अध्यक्ष प्रो. दिनेश यादव ने आयोजकों को बधाई दी। आभार ज्ञापन डाॅ. आमोद कुमार राय ने किया।