फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविवि दीक्षांत समारोह : अंजू सिंह को मिलेगा अतुल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक, ऑनलाइन आयोजन पहली बार

Mon, 12 Apr 2021 10:50 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
अंजू सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय का 39वां दीक्षांत समारोह पहली बार सोमवार यानी आज ऑनलाइन मोड में दीक्षा भवन में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ऑनलाइन ही दीक्षोपदेश देंगी और 51 मेधावियों को स्वर्ण पदक दिया जाएगा। समारोह में अंजू सिंह को अतुल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक दिया जाएगा। रविवार को अंतिम रिहर्सल करके तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

विज्ञापन

 
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अमेरिका के मॉन्टगोमरी कॉलेज के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ऑफ एकेडमिक अफेयर्स डॉ संजय राय ऑनलाइन ही विद्यार्थियों को दीक्षांत भाषण देंगे। कुलपति प्रो राजेश सिंह ने बताया कि समारोह में वार्षिक परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 51 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। इनमें 38 छत्राएं और 13 छात्र शामिल हैं।

कोविड महामारी के चलते इस बार दीक्षांत समारोह को सादगी से मनाया जा रहा है। एहतियात के तौर पर पहली बार स्वर्ण पदक विजेताओं के अभिभावकों को निमंत्रित नहीं किया गया है। उपाधि धारकों, विद्यार्थियों, एकेडमिक कॉउंसिल के सम्मानित सदस्यों को ऑनलाइन ही कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। संवाद भवन समेत विभिन्न विभागों में मौजूद स्मार्ट क्लास रूम में दीक्षांत समारोह का लाइव प्रसारण होगा।
विज्ञापन


अंजू सिंह को अतुल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक
गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहली बार पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी अंजू सिंह को अमर उजाला समूह के नवोन्मेषक अतुल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक दिया जाएगा। अंजू सिंह ने बीजे परीक्षा-वर्ष 2019 में सर्वाधिक अंक हासिल किए हैं। अतुल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक हर वर्ष दिया जाता है। दरअसल, पत्रकारिता में मूल्यों की स्थापना के लिए अतुल माहेश्वरी आजीवन कटिबद्ध रहे। उनकी स्मृति में ऐसा ही स्वर्ण पदक लखनऊ, कानपुर, बुंदेलखंड, मेरठ विश्वविद्यालय एवं कई संस्थानों में प्रति वर्ष पत्रकारिता-जनसंचार विभाग के टॉपर को दिया जाता है।

Trending Videos
विज्ञापन

मुख्य रिहर्सल से परखी गईं तैयारियां

गोरखपुर विश्वविद्यालय के 39 में दीक्षांत समारोह को लेकर मुख्य रिहर्सल का आयोजन रविवार को दीक्षा भवन के सभागार में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्वत यात्रा से हुई। कुलाधिपति के रूप प्रो उमा श्रीवास्तव और मुख्य अतिथि के रूप में प्रो विनय पांडेय ऑनलाइन ही कार्यक्रम से जुड़े।

समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती के दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात वंदे मातरम, कुलगीत, मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान करने, राज्यपाल और मुख्य अतिथियों के संबोधन के साथ समारोह का समापन हुआ।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें