गोरखपुर विश्वविद्यालय के 39 में दीक्षांत समारोह को लेकर मुख्य रिहर्सल का आयोजन रविवार को दीक्षा भवन के सभागार में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्वत यात्रा से हुई। कुलाधिपति के रूप प्रो उमा श्रीवास्तव और मुख्य अतिथि के रूप में प्रो विनय पांडेय ऑनलाइन ही कार्यक्रम से जुड़े।
समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती के दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात वंदे मातरम, कुलगीत, मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान करने, राज्यपाल और मुख्य अतिथियों के संबोधन के साथ समारोह का समापन हुआ।