फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय :एक फरवरी से आम जनता के लिए भी खुल जाएगा फिटनेस सेंटर,ट्रेनिंग के लिए देनी होगी यह शुल्क

Wed, 24 Jan 2024 01:57 PM IST
रोहित शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

आम जनता को विश्वविद्यालय  के फिटनेस सेंटर में  वर्कआउट के लिए प्रतिमाह 1800 रुपये की फीस देनी होगी। इसे देकर वे किसी भी एक शिफ्ट में वर्कआउट कर सकेंगे। बता दें कि फिटनेस सेंटर का शुभारंभ एक जनवरी को कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने किया था। इसके बाद इसमें विश्वविद्यालय परिसर के शिक्षक, कर्मचारी एवं विश्वविद्यालय टीम के खिलाड़ी ट्रेनिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय में खुला फिटनेस सेंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर विश्वविद्यालय के क्रीड़ा परिषद भवन में बना फिटनेस सेंटर एक फरवरी से विश्वविद्यालय परिसर के छात्र और आम जनता के लिए भी खुल जाएगा। अभी तक इसमें केवल विश्वविद्यालय के खिलाड़ी छात्र, शिक्षक और कर्मचारी ही वर्कआउट कर रहे थे।

विज्ञापन


आम जनता को वर्कआउट के लिए उन्हें प्रतिमाह 1800 रुपये की फीस देनी होगी। इसे देकर वे किसी भी एक शिफ्ट में वर्कआउट कर सकेंगे। बता दें कि फिटनेस सेंटर का शुभारंभ एक जनवरी को कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने किया था। इसके बाद इसमें विश्वविद्यालय परिसर के शिक्षक, कर्मचारी एवं विश्वविद्यालय टीम के खिलाड़ी ट्रेनिंग कर रहे थे।

लेखा अनुभाग में जमा होगी राशि
क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. राजवीर सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर स्थित फिटनेस सेंटर में जो लोग भी ट्रेनिंग के इच्छुक हैं, वह विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा निर्धारित शुल्क देकर पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित लेखा अनुभाग के क्रीड़ा परिषद खाते में राशि जमाकर उसकी रसीद क्रीड़ा परिषद कार्यालय में देनी होगी।
विज्ञापन


ट्रेनिंग के लिए फीस
विश्वविद्यालय छात्र 500 रुपये प्रतिमाह
शिक्षक एवं कर्मचारी 1200 रुपये प्रतिमाह
नगरवासी 1800 रुपये प्रतिमाह
नोट : यह फीस केवल एक शिफ्ट के लिए है

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें