-पीएम- उषा योजना के तहत मिलने वाले 100 करोड़ की राशि में से होगा कार्य
-500 कम्प्यूटर क्षमता का होगा ऑनलाइन केंद्र, अन्य सुविधाएं भी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के पीछे स्थित अर्धनिर्मित ऑनलाइन परीक्षा केंद्र के पूर्ण निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। पीएम उषा योजना के तहत मिलने वाले 100 करोड़ रुपये से इसे पूरा कराया जाएगा।
डीडीयू में ऑनलाइन परीक्षा केंद्र के लिए करीब सात करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे। प्रशासनिक भवन के पीछे इस केंद्र का निर्माण कार्य शुरू हुआ। लेकिन बजट खत्म होने के कारण कार्य पूर्ण नहीं हो सका। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कार्यभार संभालने के अगले दिन ही अर्धनिर्मित भवन का निरीक्षण कर इसकी रिपोर्ट मांगी थी। तब बताया गया था कि निर्माण कार्य पूर्ण होने में करीब चार करोड़ रुपये लगेंगे। अब पीएम उषा योजना में विश्वविद्यालय का चयन होने के बाद ऑनलाइन सेंटर के निर्माण कार्य पूर्ण कराने का निर्णय लिया गया है।
...
विश्वविद्यालय का बढ़ेगा आय का श्रोत
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि ऑनलाइन सेंटर कुल 500 कम्प्यूटर क्षमता का होगा। इसमें साइबर लाइब्रेरी भी बनाई जाएगी। ऑनलाइन एजुकेशन की व्यवस्था भी यहीं की जाएगी। इससे आय का एक नियमित स्रोत भी बनेगा।
...
परीक्षाएं ऑनलाइन कराने पर भी विचार
कुलपति ने बताया कि इसमें परीक्षाएं ऑनलाइन कराने पर भी विचार किया जा रहा है। इंजीनियरिंग में कम छात्र हैं। इसे देखते हुए उनकी परीक्षाएं ऑनलाइन कराने की योजना बनाई जा रही है।