गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के यूजी और पीजी प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के पंजीकरण एवं परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि विस्तारित कर दी गई है। अब कॉलेज 24 नवंबर तक समर्थ पोर्टल पर शुल्क जमा कर सकेंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि पहली बार समर्थ पोर्टल के जरिये शुल्क जमा कराया जा रहा है। कॉलेजों को इसमें असुविधा न हो, इसके लिए दिशा-निर्देशों से संबंधित वीडियो भी जारी किया गया है। सभी कॉलेज निर्धारित अवधि में शुल्क जमा कर दें। प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं दिसंबर के पहले हफ्ते से प्रस्तावित हैं।