गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के शिक्षा शास्त्र विभाग द्वारा आयोजित फ्रेशर पार्टी में मिस फ्रेश
- एमएड तृतीय सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं द्वारा फ्रेशर पार्टी का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के शिक्षाशास्त्र के एमएड विभाग में तृतीय सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं द्वारा प्रथम सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं के स्वागत के लिए फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया। जिसका शीर्षक ‘प्रारंभ’ रखा गया। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम व खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिसमें अनुराग व आराध्या का मिस और मिस्टर फ्रेशर के रूप में चयन किया गया।
इसमें मुख्य रूप से विभागाध्यक्ष प्रो. सरिता पांडेय, रविन्द्र, शिवांगी, राजीव, अपर्णा, देवेश, ऐश्वर्य, शमीमा, सूर्यभान व आचार्य आदि मौजूद रहे।