दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में शनिवार से बी फार्मा, डी फार्मा, एमएस (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), बीसीए (मशीन लर्निंग एंड डेटा साइंस) और बीसीए (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) के लिए प्रवेश आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई।
इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन फॉर्म प्रवेश पोर्टल www.dduguadmission.in पर भर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने ऑनलाइन प्रक्रिया की शुरुआत की। डी फार्मा के लिए विश्वविद्यालय में कुल 66 सीटें निर्धारित हैं। जिसमें आवेदन के लिए अभ्यर्थी को इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा में विज्ञान सवर्ग से अंग्रेजी विषय के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही फार्मेसी काउंसिल ऑफ इण्डिया ने यदि कोई अन्य योग्यता निर्धारित की है तो वह भी मान्य होगा।
बी फार्मा के लिए भी 66 सीटें निर्धारित हैं। इसके लिए अभ्यर्थी को इंटरमीडिएट या समकक्ष स्तर पर भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं अग्रेजी मूल विषय के साथ ही गणित, बायोटेक्नॉलाजी, कंप्यूटर साइंस या जीवविज्ञान में से किसी एक वैकल्पिक विषय के साथ न्यूनतम 40 प्रतिशत अंकों में उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
वहीं, नाईलेट (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) के साथ संयुक्त रूप से संचालित होने वाले एमएस (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) में 33, बीसीए (मशीन लर्निंग एंड डेटा साइंस) और बीसीए (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) में 66-66 सीटें हैं। बीसीए कोर्सेज के लिए न्यूनतम अर्हता इंटरमीडिएट है जबकि एमएस के लिए न्यूनतम अर्हता बीटेक, बीसीए अथवा एमसीए है।