अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। दलित जोड़ों अभियान समिति की ओर से पूर्व राज्यपाल सुखदेव प्रसाद की जयंती सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए श्रद्धापूर्वक मनाई गई। सोमवार को दलित जोड़ो अभियान समिति के चारुचंद्र कोई स्थित प्रांतीय कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व प्रदेश संयोजक महेंद्र मोहन गुड्डू तिवारी, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व जिला संयोजक इंजीनियर अमित कुमार चौधरी, प्रभु प्रसाद कन्नौजिया ने कहा सुखदेव प्रसाद का जीवन वंचितों, पिछड़ों के साथ कांग्रेस जनों के लिए पूरा जीवन समर्पित रहा। बैठक में प्रमुख रूप से रोहन पांडे , रंजीत चौधरी, केतन तिवारी, प्रवीण पासवान कालिका , ललन पासवान , रतन पासवान , छोटेलाल भारती , इंजीनियर जयराम प्रसाद , पन्ने लाल कनौजिया , रामाशीष निषाद आदि लोग मौजूद रहे