फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नकली शराब बनाने के आरोपी दंपती को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपराइच (गोरखपुर)। इलाके के अतरौलिया में नकली शराब बनाने के आरोप में पकड़े गए दंपती पर केस दर्ज कर पुलिस ने सोमवार को जेल भिजवा दिया। रविवार को आबकारी व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने एक दुकान से नकली शराब बनाने के उपकरण को बरामद किया था। मौके से नकली शराब, स्प्रिट, होम्योपैथिक दवा, खाली बोतलें, ढक्कन आदि बरामद किया है। बताया जा रहा है कि होम्योपैथिक दवा को स्प्रिट के साथ मिलाकर शराब तैयार करते थे।
विज्ञापन

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी व आबकारी अधिकारी महेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने के क्रम में मुखबिर के सूचना पर पिपराइच थाना क्षेत्र के ग्राम अतरौलिया में छापा मारा। इसी गांव का निवासी तुफानी निषाद व उसकी पत्नी पुष्पा को पकड़ा। एक आरोपी फरार हो गया। उसी मकान से अवैध शराब व उसके संसाधन भी बरामद किया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी गुलहरिया थाना क्षेत्र के ग्राम तरकुलवा में यूसुफ से लिए किराये के मकान में गोदाम बनाया है। यहां से भारी मात्रा में अवैध शराब बनाने की सामग्री मिली। अफसरों ने बताया कि सभी सामान गुड़गांव व हरियाणा से मंगाए जा रहे थे। होम्योपैथी दवा आदि आपूर्तिकर्ता की पहचान एलडीडी बायो साइंस कंपनी गुड़गांव को भी आरोपी बनाया गया है, जो कापी राइट कर अवैध शराब निर्माण करवाने का दोषी है। पुलिस ने 260 लीटर स्प्रिट, 12 पेटी 200 मिली शराब की बोतल, नकली ढक्कन व नकली क्यूआरकोड, होम्योपैथी दवा की बोतलें, एक बाइक सहित अन्य उपकरण भी बरामद किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें