सीआरसी गोरखपुर और अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से दिव्यांगजनों को वितरित की गई ट्राई साइकिल
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। दिव्यांग व्यक्तियों के कौशल विकास, पुनर्वास और सशक्तिकरण के लिए समग्र क्षेत्रीय केंद्र (सीआरसी) गोरखपुर और अमर उजाला फाउंडेशन गोरखपुर के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को सीआरसी गोरखपुर में ट्राई साइकिल वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 6 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल दी गई।
इस अवसर पर सीआरसी गोरखपुर के नैदानिक मनोविज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक राजेश कुमार ने कहा कि दिव्यांग व्यक्ति को थोड़े से मदद की जरूरत होती है। सहायक उपकरण ऐसे लोगों को अपने दिनचर्या को सामान्य करने में मदद करते हैं। ट्राई साइकिल मिलने से इन दिव्यांगाें को आवागमन में सुविधा होगी। कार्यक्रम का संचालन पुनर्वास अधिकारी राजेश कुमार यादव ने किया।
-
इन्हें दी गई ट्राई साइकिल
सोनू कुमार मिश्रा गोरखपुर, सनी देओल, खोराबार, सुमेश चौरीचौरा, बृजेश कुमार कुसमी, रविकांत पिपराइच और सुनील कुमार यादव गोरखपुर।