गोरखपुर। सांसद रवि किशन ने मंगलवार को ब्रम्हकुमारी बहनों से राखी बंधवाई। बहनों के कार्य की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि ब्रम्हकुमारी बहनों की ओर से बेहतर समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। इनके प्रयास से मानवता व अच्छे आचरण का समाज में प्रसार हो रहा है। रक्षाबंधन के पवित्र पर्व से पूर्व बहनों ने स्नेह दिया है। उसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा। इस मौके पर शाहपुर सेंटर की संचालक पारूल, बेला, पूजा, अजीत आदि मौजूद रहे। संवाद