फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रांति लाएगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक : प्रो. सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के गुरु गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (आयुर्वेद कॉलेज) में रविवार को अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि आईआईटी, बीएचयू के प्रो. एसके सिंह ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर विचार साझा किया। कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य समेत सभी क्षेत्रों में है। आने वाले दिनों में यह तकनीक सभी क्षेत्रों में क्रांति लाएगी। प्रो. एसके सिंह ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रौद्योगिकी का उपयोग करके, शिक्षक प्रत्येक छात्र के लिए निर्देश दे सकते हैं। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव, आयुर्वेद कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मंजूनाथ एनएस आदि उपस्थित रहे। संचालन आशीष चौधरी ने किया। ब्यूराे
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें