गोरखपुर। इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी के सदस्यों ने बुधवार को कुशीनगर के सिग्हा गांव जाकर 15 लाख रुपये से ताजिया बनवाने वाले हिंदू परिवार को सम्मानित किया। ताजिया बनवाने वाले मानवेंद्र शाही ने बताया कि 100 फीट की ताजिया को बनाने में आठ महीने का समय और 15 लाख रुपये की लागत आई। कमेटी के अध्यक्ष सैय्यद इरशाद अहमद ने मानवेंद्र शाही को बधाई दी और हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक बताया। कमेटी में हाजी सोहराब खान, मिन्नत गोरखपुरी, डॉ. सैय्यद वसीम इकबाल, शकील शाही आदि शामिल थे। संवाद