गोरखपुर। महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज में मंगलवार को नव प्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत और अभिनंदन किया गया। उप प्राचार्या शिप्रा सिंह ने कहा कि कॉलेज में आपके सीखने की अपार संभावनाएं हैं। यहां की संस्कृति आपके व्यक्तित्व विकास और कौशल विकास में सहायक सिद्ध होगी। इस अवसर पर उप प्राचार्य डॉ. विजय चौधरी, श्रीकांत मणि त्रिपाठी, दीप्ति गुप्ता, डॉ. सुबोध मिश्र, डॉ. अरुण राव, डॉ. वेंकटरमन, डॉ. शालू श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं। संवाद