राजकीय बौद्ध संग्रहालय और चंद्रकांति रामावती देवी आर्य महिला पीजी कॉलेज द्वारा आयोजित चित्रकला
गोरखपुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राजकीय बौद्ध संग्रहालय और चन्द्रकान्ती रमावती देवी आर्य महिला पीजी कालेज के संयुक्त तत्वावधान में कारगित विजय पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 9 से 12 तक (जूनियर वर्ग) एवं स्नातक से शोधार्थी (सीनियर वर्ग) के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की संयोजक डाॅ. रेखारानी शर्मा, असिसटेंट प्रोफेसर, सीआरडी आर्य महिला पीजी कालेज रहीं।
प्रतियोगिता में 20 विद्यालय एवं महाविद्यालय छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कला विशेषज्ञ के रूप में चित्रकार कुलवंत सिंह, भास्कर विश्वकर्मा उपस्थित थे। जूनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार सौरभ निषाद, राजकीय जुबिली इंटर कालेज, द्वितीय पुरस्कार हर्षिता मिश्रा जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल और तृतीय पुरस्कार शालिनी चैरसिया गायत्री विद्यापीठ कन्या इंटर कालेज रूस्तमपुर को मिला। सांत्वना पुरस्कार खुशी गुप्ता, राजकीय एडी गर्ल्स इण्टर कालेज और प्रीति प्रजापति, भगवती प्रसाद कन्या महाविद्यालय को प्राप्त हुआ।
सीनियर वर्ग के विजेता प्रतिभागियों में प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार क्रमशः रजनीश गोस्वामी व हर्ष पाठक, गोरखपुर विश्वविद्यालय और तृतीय पुरस्कार कृष्ण चन्द्र को दिया गया। सांत्वना पुरस्कार साग्रिका सिंह एवं प्रेमलता मौर्या, सीआरडी आर्य महिला महाविद्यालय को प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथि पुष्पदन्त जैन, विशिष्ट अतिथि अमित कुमार सिंह, संदीप कुमार सिंह, डाॅ. यशवंत सिंह राठौर, डाॅ. विजयलक्ष्मी मिश्रा एवं प्राचार्या डाॅ. सुमन सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।