गोरखपुर। छठवीं मुहर्रम को रोशन चौकी और अलम का जुलूस मंगलवार को महानगर के विभिन्न मुहल्लों में अदबो एहतराम के साथ निकला। जुलूसों में शामिल नौजवानों ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाए। वहीं दूसरी तरफ मियां साहब ने अपने हमराहियों के साथ इमामबाड़ा मियां बाजार में रवायती गश्त की।
मुहर्रम की छठवीं को अदबो एहतराम के साथ इमामबाड़ा मियां बाजार से कंकड़ की ताजिया का जूलूस निकाला गया। इस दौरान इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी के जिलाध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद, हाजी सोहराब खान, नवाब उल हसन, नौशाद खान, शकील शाही, महफूज आलम, सैयद रिहान, सैयद वसीम इकबाल आदि मौजूद रहे।
मस्जिदों में जारी है ‘जिक्रे शोह-दाए-कर्बला’ महफिल: छठवीं मुहर्रम को मस्जिदों, घरों व इमामबाड़ों में ‘जिक्रे शोह-दाए-कर्बला’ महफिलों का दौर जारी रहा। कुरआन ख्वानी व फातिहा ख्वानी हुई। मरकजी मदीना जामा मस्जिद रेती चौक में मुफ्ती मेराज अहमद कादरी, नूरी मस्जिद तुर्कमानपुर में मौलाना असलम रजवी, मस्जिद फैजाने इश्के रसूल शहीद अब्दुल्लाह नगर में मुफ्ती-ए-शहर अख्तर हुसैन ने कहा कि इमामे हुसैन को कर्बला के तपते हुए रेगिस्तान पर दीन-ए-इस्लाम की हिफाजत के लिए तीन दिन व रात भूखा प्यासा रहना पड़ा। अंत में सलातो सलाम पढ़कर मुल्क में अमनो शांति की दुआ मांगी गई। शीरीनी बांटी गई।
बांटा लंगर-ए-हुसैनी: अली बहादुर शाह यूथ कमेटी व गौसे आजम फाउंडेशन की ओर से छठवीं मुहर्रम को भी लंगर-ए-हुसैनी बांटा गया। लंगर बांटने में समीर अली, हाफिज अमन, अली गजनफर शाह, जैद मुस्तफाई, काशिफ कुरैशी, आसिफ, मो. कासिम, फैज मुस्तफाई, आरिफ, शहजादे आदि शामिल रहे।
कांग्रेस नेताओं ने किया इमामबाड़ा इस्टेट का भ्रमण
कांग्रेस किसान सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश शुक्ला ने छठी मुहर्रम के मौके पर इमामबाड़ा इस्टेट पहुंच कर भाईचारे का पैगाम दिया। इस दौरान मंजूर आलम, तौकीर आलम, इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी के जिला अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद, महासचिव हाजी सोहराब खान, मिन्नत गोरखपुरी सकील शाहीआदि मौजूद रहे।
-
शिया की खबर
मेहंदी अलम व जुलजनाह का मातमी जुलूस निकला
गोरखपुर। मोहर्रम की छठवीं तिथि पर मंगलवार को मेहंदी अलम व जुलजनाह का मातमी जुलूस असकरगंज स्थित इमामबाड़ा मोहम्मद जहीर साहब मरहूम से अपनी पुरानी रवायतों के साथ निकला। जुलूस असकरगंज से कोतवाली, नखास चौक से रेती चौक होते हुए इमामबाड़ा रानी अशरफुन्निशा खानम पर पहुंचकर समाप्त हुआ।