फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीडा : प्रलोभन देकर बना रहे थे ईसाई, तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गीडा (गोरखपुर)। गीडा इलाके के सेक्टर-13 में रविवार को प्रलोभन देकर लोगों को ईसाई बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रविवार को धर्म सभा आयोजित कर तीन लोग धर्म परिवर्तन करा रहे थे। किराये के मकान में चल रहा यह मामला खुद मकान मालिक ने पकड़ा। मकान मालिक संतराज सिंह की तहरीर पर सोमवार को पुलिस ने रामअधीन शर्मा, राजेश और रामचंद्र के खिलाफ धर्म परिवर्तन कराने की धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, खजनी थाना क्षेत्र के भलुआन निवासी संतराज सिंह ने तहरीर में लिखा है कि गीडा सेक्टर-13 में बने मकान को उन्होंने किराये पर दिया है। किराया लेने के लिए रविवार को पहुंचे तो पता चला कि कुछ दिन से गांव से खासकर अनुसूचित जाति के लोगों को बुलाकर रुपये, आराम की जिंदगी, मिशनरी स्कूलों में बच्चों के दाखिले, रोजगार जैसे प्रलोभन देकर मनोवैज्ञानिक रूप से धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग अपने को पादरी बताकर गांव के लोगों को हिंदू से ईसाई धर्म में परिवर्तित करने का प्रयास कर रहे हैं। जो लोग उनके बहकावे में नहीं आ रहे, उनको ये लोग कैंसर, पेट दर्द, कान बहना, गले में दर्द जैसी बीमारी बताकर सेवाभाव का नाटक रच रहे हैं, ताकि प्रभाव में आकर धर्म परिवर्तन कर लें। पुलिस ने संतराज के इन आरोपों के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पहले भी सामने आए हैं मामले
11 अप्रैल 2022 : पिपराइच पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में जम्मू-कश्मीर के जानेपुर निवासी केशव सिंह जनवाल पुत्र गोवर्धन सिंह और पठानकोट निवासी ओंकार को जेल भिजवाया था।

12 सितंबर 2022: पिपराइच पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में महुअंवा खुर्द गांव निवासी अवधेश चौधरी, गोविंदपुर निवासी अमिता बच्चन और भरपुरवा निवासी भरत को जेल भिजवाया था।
विज्ञापन





वर्जन
पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले का पर्दाफाश हो जाएगा। पुलिस टीमें लगी हैं।
-मनोज अवस्थी, एसपी नार्थ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें