गोरखपुर। इस्लाम धर्म के पहले मुअज्जिन (अजान देने वाले) हजरत सैयदना बिलाल हबशी उर्स पर मकतब इस्लामियात व मदरसा रजा-ए-मुस्तफा तुर्कमानपुर में अजान प्रतियोगिता हुई। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को उलमा किराम ने पुरस्कृत किया। पुस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल गए।
मकतब की छात्रा मुस्कान परवीन ने अजान देने की विशेषताएं बताई। मो. फरहान, अलहम खान, मेराज हुसैन, मो. हसनैन, अली अकबर, तालिब हुसैन, अंजुम आरा, आतिफ ने अजान देकर अनुवाद बताया। छात्रा खुशी नूर ने अजान का जवाब देने की फजीलत और शिफा खातून व कनीज फातिमा ने अजान व इकामत का जवाब देने का तरीका बताया। छात्रा नूर सबा ने हजरत बिलाल की जिंदगी पर रोशनी डाली।
इस मौके पर मुफ्ती-ए-शहर अख्तर हुसैन मन्नानी, कारी मो. अनस रजवी, हाफिज आमिर हुसैन निजामी, मौलाना महमूद रजा कादरी, मौलाना दानिश रजा अशरफी, हाफिज सैफ अली, हाफिज मो. अशरफ आदि मौजूद रहे।