गोरखपुर। शाही मार्केट स्थित अभियान रूम थिएटर में विभांशु वैभव लिखित और श्रीनारायण पांडे द्वारा निर्देशित नाटक महारथी का मंचन किया गया। यह नाटक महाभारत के पात्र कर्ण के जीवन पर आधारित है। नाटक में यह दिखाया गया कि योग्यता के बावजूद केवल जाति के आधार पर कर्ण को उचित सम्मान और अवसर नहीं मिला। इस नाटक के सर्वश्रेष्ठ योद्धा के पर्व में दिखाया गया कि गुरु द्रोणाचार्य ने कर्ण को सिर्फ इसलिए परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया कि वह राजपुत्र नहीं है। जबकि, बिना परीक्षा के ही अर्जुन को सर्वश्रेष्ठ धनुर्धर घोषित कर दिया गया। आज भी हमारे समाज में बहुत सारे ऐसे योग्य व्यक्ति हैं, जिन्हें योग्य होने के बावजूद हक से वंचित कर दिया जाता है। कर्ण की भूमिका में सत्यम कुशवाहा, कृष्ण की भूमिका में प्राणेश, दुर्योधन की भूमिका में प्रिंस ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संवाद