कलावती देवी मैरिज हाउस में पासी एकता संघ की एक बैठक का आयोजन किया गया।विज्ञप्ति
गोरखपुर। पासी एकता संघ की बैठक सोमवार को झरना टोला स्थित एक मैरेज हॉल में हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता रणजीत पासवान ने और संचालन रामकरन पासवान ने किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने संगठन और समाज की मजबूती पर जोर दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक पासवान ने प्रदेश के सभी जिलों में संगठन को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की। इस अवसर पर अधिवक्ता अनीश पासवान, सुशीता पासवान, सच्चिदानंद रणजीत, राजेंद्र, नीतिश कुमार, कैप्टन सत्यनारायण, ईश्वर चंद, सूरज पासवान, विवेक पासवान आदि मौजूद रहे। संवाद