फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: या हुसैन-या हुसैन की सदाओं से गमगीन हुआ माहौल

Sun, 23 Jul 2023 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। चौथी मुहर्रम का जुलूस पुरानी रवायतों के साथ रविवार को निकाला गया। मातमी दस्ते ने जंजीर और कमा (चाकू) से सर और जिस्म पर चोट कर मातम किया। मातम करने वालों के जिस्म लहूलुहान थे। इस दौरान हुसैन की सदाओं से माहौल गमगीन हो गया था।
विज्ञापन

चार मुहर्रम का मातमी जुलूस मरहूम मोहम्मद मेहंदी के निवास बसंतपुर से निकला। इसमें अंजुमन हुसैनिया के नौजवानों, बुजुर्गों और बच्चों ने इमाम हुसैन की याद में जंजीरी, कमा (चाकू) और हाथ का मातम किया। जुलूस में बहुत से लोगों ने नोहे पढे। जुलूस का संचालन साबिर रिजवी, सिब्ते रिजवी आदि लोगों ने किया। जुलूस बसंतपुर से निकलकर हालसीगंज, घंटाघर, रेती रोड होते हुए इमामबाड़ा अशरफुन्निशा खानम शेखपुर निकट गीता प्रेस पोस्ट ऑफिस पर पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
शिया फाउंडेशन के संरक्षक एजाज रिजवी ने कहा कि बुराइयों को रोकने, जुल्म और आतंकवाद के खिलाफ इमाम हुसैन ने कर्बला के मैदान में अपने और अपने परिवार के सदस्यों को और दोस्त अहबाब की कुर्बानी पेश कर दी थी और इंसानियत को बचा लिया था। मजलिसे, अलम और ताजिया, जुलूस, जंजीरी मातम सब कर्बला की यादें हैं। यह इसलिए मनाया जाता है कि इस तरह के घटनाएं दोबारा न हो और इंसानियत बची रहे।
विज्ञापन




आज निकलेगा पांच मुहर्रम का मातमी जुलूस
गोरखपुर। हल्लौर एसोसिएशन की ओर से पांचवीं मुहर्रम को निकलने वाला मातमी जुलूस अपनी पुरानी रवायतों के साथ खूनीपुर से निकला जाएगा। यह जानकारी देते हुए एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी मनव्वर रिजवी ने बताया कि जुलूस में पूर्वांचल की मशहूर अंजुमन हैदरी हल्लौर के मातमदारों द्वारा जंजीरी मातम किया जाएगा। बताया कि जुलूस खूनीपुर से अंजुमन इस्लामिया, नखास चौक से रेती चौक होते हुए इमामबाड़ा अशरफुन्निशा खानम निकट गीता प्रेस पर समाप्त होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें