फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: परीक्षा से दो दिन पहले सीटेट का प्रवेशपत्र जारी

Sat, 20 Jan 2024 03:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सीबीएसई ने जारी किए एडमिट कार्ड
विज्ञापन

जनपद को ए व बी जोन में बांटा गया
101 केंद्रों पर रविवार को आयोजित होगी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। 21 जनवरी को आयोजित होने वाले केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। सीटेट के कोऑर्डिनेटर अजित दीक्षित ने बताया कि अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर पंजीकरण नंबर व जन्मतिथि डालकर प्रवेश पत्र डाउनलोड सकते हैं।
विज्ञापन



जिले में 46 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा जनपद के 101 केंद्रों पर रविवार को आयोजित होगी। जिसमें 46 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को शांतिपूर्वक संचालित कराने के लिए जनपद को ए व बी जोन में बांटा गया है। ए जोन में 56 व बी में 45 केंद्र हैं। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में की जाएगी। पहली पाली सुबह 9.30 से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक होगी।
विज्ञापन

जम्मू में शुक्रवार को भाजपा की ओर से सभी पार्टी के सात मोर्चों की एक दिवसीय संयुक्त बैठक आयोजित

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें