फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन का पहला दिन: सावन के पहले दिन शिव मंदिरों में उमड़ी आस्था, 'हर-हर महादेव' से गूंजे परिसर

Thu, 30 Jul 2026 10:33 AM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

शहर के कुनराघाट स्थित महादेव झारखंडी मंदिर, राजघाट स्थित बाबा मुक्तेश्वर नाथ मंदिर और अंधियारी बाग स्थित मानसरोवर मंदिर के साथ-साथ शहर के बेतियहाता हनुमान मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, गोरखनाथ मंदिर के शिव मंदिर सहित शहर के विभिन्न मोहल्ले में स्थापित भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर बृहस्पतिवार सुबह से ही श्रद्धालुओं के जलाभिषेक कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
मुक्तेश्वर नाथ शिव मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन का महीना बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। सावन के पहले दिन श्रद्धालुओं की ओर से शहर के विभिन्न शिव मंदिरों में पूजन-अर्चन का दौर सुबह से ही जारी है । हर-हर महादेव व बम-बम भोले के जयकारों से मंदिर गूंज रहे हैं।

विज्ञापन

शहर के कुनराघाट स्थित महादेव झारखंडी मंदिर, राजघाट स्थित बाबा मुक्तेश्वर नाथ मंदिर और अंधियारी बाग स्थित मानसरोवर मंदिर के साथ-साथ शहर के बेतियहाता हनुमान मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, गोरखनाथ मंदिर के शिव मंदिर सहित शहर के विभिन्न मोहल्ले में स्थापित भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर बृहस्पतिवार सुबह से ही श्रद्धालुओं के जलाभिषेक कर रहे हैं।

कुनराघाट स्थित महादेव झारखंडी मंदिर में श्रद्धालु सुबह पांच बजे से ही दर्शन-पूजन कर जलाभिषेक कर रहे हैं। इसके साथ ही राजघाट स्थित बाबा मुक्तेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था देखने को मिल रही है। बारी-बारी से श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर रहे हैं। वहीं मानसरोवर मंदिर और गोरखनाथ मंदिर में भी श्रद्धालु अपनी आस्था निवेदित कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें