फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन का चौथा सोमवार: गोरखपुर के शिव मंदिरों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, उमड़ा आस्था का सैलाब

Mon, 04 Aug 2025 11:03 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

 सुबह से ही शिवालियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगीं। भक्त अपनी बारी का इंतजार करते हुए भगवान शिव की पूजा में लीन दिखे। महादेव झारखंडी मंदिर, मुक्तेश्वर नाथ मंदिर, मानसरोवर मंदिर, गोरखनाथ मंदिर और बाबा मुंजेश्वर नाथ मंदिर में भक्तों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
विज्ञापन
शिव मंदिर पर जुटी आस्था की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन के अंतिम सोमवार को शिवालियों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। विशेष दिन के अवसर पर भक्तों ने बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर जलाभिषेक और दुग्ध अभिषेक किया। भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना का सिलसिला शाम तक जारी रहेगा।

विज्ञापन

सुबह से ही शिवालियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगीं। भक्त अपनी बारी का इंतजार करते हुए भगवान शिव की पूजा में लीन दिखे। महादेव झारखंडी मंदिर, मुक्तेश्वर नाथ मंदिर, मानसरोवर मंदिर, गोरखनाथ मंदिर और बाबा मुंजेश्वर नाथ मंदिर में भक्तों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग मार्केटिंग की गई थी और मंदिर समितियों के युवा सदस्य तथा पुलिस ने श्रद्धालुओं की सहायता की। अंतिम सोमवार के मौके पर कई भक्तों ने रुद्राभिषेक किया। शिवालयों के प्रांगण में हवन और पूजा का दौर चलता रहा और ओम नमः शिवाय तथा हर हर महादेव के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन

जो भक्त मंदिर नहीं पहुंच सके, उन्होंने घर पर ही भगवान शिव की विधिपूर्वक आराधना की। बताया जा रहा है कि सावन सोमवार को लेकर पूरे दिन दर्शन पूजन का सिलसिला जारी रहेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें