माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। साहिबाबाद थाना क्षेत्र के शहीदनगर मेट्रो स्टेशन के पास दिन दहाड़े ट्रक की आड़ में एक युवक से लूटपाट कर रहे बदमाशों के चंगुल से स्थानीय निवासी ने बचाया।
स्थानीय निवासी महफूूज खान ने पुलिस को ट्वीट कर जानकारी दी कि शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बार्डर की तरफ से आ रहे थे। इस दौरान शहीदनगर मेट्रो स्टेशन के पास खड़े ट्रकों की आड़ में कुछ बदमाश और असामाजिक तत्व एक युवक को रोककर लूटपाट करने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान उनकी नजर पड़ी तो वह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युवक को बदमाशों के चंगुल से बचाया। इस पर बदमाश मौके से फरार हो गए। उनका कहना है कि यहां पर पूर्व में बदमाश राहगीरों से मौका पाकर लूटपाट कर चुके हैं। उन्होंने आईजी जोन मेरठ से और गाजियाबाद पुलिस से पुलिस की गश्त बढ़ाने और पुलिस बल तैनात करने की मांग की है। आईजी मेरठ जोन ने गाजियाबाद पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।