अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। अनलॉक 2.0 में छूट न होने के ऑटो चालक सवारी ढो रहे हैं। इसके खिलाफ मंगलवार को एसपी ट्रैफिक ने अभियान चलाया। 76 ऑटो का चालान कर जुर्माना शुल्क वसूला गया है। उधर, कार्रवाई को लेकर ऑटो चालकों में आक्रोश है, उनका आरोप है कि उत्पीड़न किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, शहर में ऑटो का संचालन हो रहा है। मगर अभी तक इसके लिए कोई आदेश नहीं आया है। मंगलवार को एसपी ट्रैफिक ऑटो की चेकिंग करने निकले और फिर 76 ऑटो को पकड़कर कार्यालय लाएं। कार्रवाई से हड़कंप मच गया और कई ऑटो चालक व ऑटो मालिक भी कार्यालय पहुंच गए। उनका कहना है कि लॉक डाउन में छूट के बाद भी ऑटो नहीं चलने देना मनमानी है। एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा ने बताया कि अभी तक ऑटो संचालन का कोई आदेश नहीं आया है। इस वजह से 76 ऑटो का चालान किया गया है।