फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के चरित्र पर शक होने पर पड़ोसी पर कुदाल से हमला किया, फिर पहुंचा थाने

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो महावीर छपरा। बेलीपार इलाके के भौवापार में पत्नी से पड़ोसी का अनैतिक संबंध होने के शक में युवक ने कुदाल से पड़ोसी पर हमला कर दिया। सोमवार की रात घटना होने के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर मंगलवार की दोपहर आरोपी पति खुद थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर घटना की वजह बताई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  घायल बृजेश का उपचार चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, बेलीपार थाना क्षेत्र के भौवापार निवासी ओमप्रकाश कनौजिया को अपने पड़ोसी गिरजेश पर पत्नी से अनैतिक संबंध होने का शक है। सोमवार रात 2 बजे के करीब इसी बात को लेकर उसने पड़ोसी गिरजेश पर हमला कर दिया। ओमप्रकाश  की पत्नी 5 माह से अपने मायके में है वह ससुराल में आने को तैयार नहीं हो रही है। ओम प्रकाश को शक है कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध उसके पड़ोसी गिरजेश से है। ओम प्रकाश उर्फ सोनू गुजरात में रखकर मैकेनिक का काम करता है वह विगत  1 वर्ष से घर पर आया है।   घायल गिरजेश की भाभी सरिता देवी ने बेलीपार पुलिस को दिये तहरीर में लिखा है कि हमारे पड़ोसी ओमप्रकाश को अपनी पत्नी और हमारे देवर के अवैध संबन्ध का शक था, इसी शक के आधार पर सोमवार की रात में ओम प्रकाश ने छत पर सोते समय मेरे देवर गिरजेश की फावड़ा से सिर व चेहरे पर प्राण घातक हमला कर हत्या करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें