फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यूटी पार्लर संचालिका के हत्या का महिला आयोग ने संज्ञान लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
- अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर । चौरीचौरा इलाके के टेल्हनापार में ब्यूटी पार्लर संचालिका आशा की हत्या का राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने छेड़खानी का विरोध करने पर हुई घटना पर चिंता जताते हुए पुलिस अधिकारियों से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है।    जानकारी के मुताबिक, 8 मई की शाम चौरीचौरा के टेल्हनापार में छेड़खानी का विरोध करने पर  ब्यूटी पार्लर संचालिका की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में  यूपी पुलिस में तैनात सिपाही कमलेश के पुत्र और पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वही मुकदमें में छेड़खानी, पाक्सो एक्ट की धारा न लगने तथा हत्या की जगह गैर इरादतन हत्या दर्ज किए जाने को लेकर स्थानीय पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़ा हो रहा है। पीडि़त परिवार के लोगों का आरोप है कि चौरीचौरा पुलिस आरोपितों को बचाने में लगी है।  राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने समाचार पत्रों में प्रकाशित हुए खबर का संज्ञान लेते हुए सोमवार को सीओ चौरीचौरा से बात की। घटना की जानकारी लेने के बाद पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने के साथ ही आरोपितों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें