जंगल कौड़िया। पीपीगंज के जंगल कौड़िया चौकी इलाके में मिट्टी खनन को लेकर हियुवा के एक नेता के भाई से चौकी इंचार्ज से कहा सुनी होने हो गई। हालांकि पुलिस ने ट्रैक्टर और लोडर को पुलिस ने सीज कर दिया। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की रात पुलिस को खनन की सूचना मिली थी। सूचना पर मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज रमेश चौधरी ने ट्रैक्टर को पकड़ लिया तो इसी बात से नाराज होकर आधी-रात को हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारी और उनके भाई पुलिस चौकी पर पहुंच कर हंगामा किए। चौकी प्रभारी रमेश चौधरी ने बताया कि रात में अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर मौके पर पहुंच कर गाड़ी पकड़ा तो स्थानीय नेता के भाई शराब के नशे में बत्तमीजी कर रहा था,उसको डांट कर ट्रैक्टर और लोडर को थाने लाया गया है,और शामिल लोगों के खिलाफ उचित कार्यवाही की जा रही है।