फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: लोहे के पाइप से लटका मिला महिला का शव, गांव में मचा हड़कंप

Sun, 29 May 2022 08:28 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन
गोरखपुर जिले के चिलुआताल थाना क्षेत्र के कलानी बढ़नी में शनिवार को महिला का शव घर में लगे लोहे के पाइप में साड़ी के फंदे के सहारे लटका मिला है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पति ने फंदे से शव उतारा। इसके बाद मजनू चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  
विज्ञापन


कलानी बढ़नी निवासी अनसुइया (45)का शव फंदे से लटका मिला है। अनसुइया के तीन छोटे बच्चे हैं। जानकारी के मुताबिक, अनसुइया के पति नंदू निषाद मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। 
विज्ञापन


शनिवार सुबह खाना खाने के बाद नंदू मजदूरी करने चले गए। बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इसी बीच अनसुइया का शव फंदे से लटकता मिला है। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बड़े बेटे ऋषिकेश ने मां को फंदे से लटकते देखा, फिर घर से कुछ दूर काम कर रहे पिता को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें