फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: खेत की रखवाली करना बुजुर्ग को पड़ा भारी, बदमाशों ने ऐसे कर दी हत्या

Wed, 08 Apr 2020 02:21 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में मंगलवार की रात एक वृद्ध की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वह खलिहान में गेहूं की फसल की मड़ाई के बाद बने भूसा को देखने गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


गांव के 70 वर्षीय वृद्ध चुन्नीलाल विश्वकर्मा बढ़ई का काम करते थे और झाड़फूंक का भी काम करते थे। रात को बनगांव निवासी उनके गुरू पराग प्रजापति ने गांव के काली स्थान पर पूजा चढ़ाने के लिए बुलाया था।

वे पूजा चढ़ाने के बाद रात करीब नौ बजे घर आ गए और अपने पौत्र सत्यम से टार्च मांगकर घर के पीछे व गांव के दक्षिण की तरफ खलिहान में भूसा देखने चले गए। देर रात गांव के कुछ लोगों ने उनका शव खेत में पड़े होने की सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। उनका गला बाएं तरफ से रेता गया था और बाएं हाथ का अंगूठा भी कटा हुआ था। मृतक का एक पुत्र है, जो दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। तीन बेटियां भी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष हेमेंद्र पांडे का कहना है कि तहरीर मिली है। मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। इस मामले में पूछताछ के लिए तीन लोगों को थाने लाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें