फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: खेत के लालच में अधेड़ की हत्या, आरोपी परिवार घर छोड़कर फरार

Sat, 03 Apr 2021 10:23 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के प्रॉपर्टी के लालच में एक शख्स की हत्या कर दी गई। मामला चौरीचौरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भरतपुर के तेलियान टोला का है। यहां शुक्रवार की रात बरामदे में सो रहे परोरा (55) पुत्र लहबर की सिर कूचकर हत्या कर दी गई है।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हत्या के मूल कारणों की जांच कर रही है। चौरीचौरा के भरतपुर निवासी परोरा के हिस्से में लगभग एक एकड़ खेत था जिस पर परोरा के भाई खेती करते थे।

मृतक परोरा का विवाह लगभग 35 वर्ष पहले हुआ था। परोरा शादी के बाद से ही घर छोड़कर साधु जीवन जीने के लिए बाहर चला गया था। करीब एक वर्ष पहले ही चौरीचौरा आकर अपने हिस्से की जमीन को लेने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बात को लेकर परोरा के भाई प्रदुम्न से विवाद होता था। घटना के बाद से ही प्रदुम्न का सारा परिवार फरार है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें