फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर: दो दिन से लापता था राजगीर मिस्त्री, गेहूं के खेत में मिला शव

Thu, 13 Feb 2020 07:46 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क,धनघटा (संतकबीरनगर)।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां दो दिन से लापता युवक का शव गेहूं के खेत में मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


दो दिन से घर से लापता राज मिस्त्री का शव बृहस्पतिवार को जमिरा गांव के सीवान में गेहूं के खेत में मिला। सूचना पर एएसपी और फोरेसिंक जांच टीम पहुंची। लोगों की भीड़ भी लग गई थी। राज मिस्त्री के सीने और जंघे में खरोच के निशान थे। कान से खून भी निकला था। मौके से दो सिमकार्ड मिला। जबकि मोबाइल गायब था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

क्षेत्र के जमिरा गांव निवासी 30 वर्षीय त्रिभुवन राजभर पुत्र बेचू राज मिस्त्री का काम करते थे। परिजनों ने बताया कि मंगलवार की रात करीब आठ बजे वह घर से थोड़ी देर में लौटने की बात कह कर निकले थे। देर रात तक इंतजार के बाद जब त्रिभुवन घर नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुुरू की गई। उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ था। परिजनों ने बुधवार को महुली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराया। बृहस्पतिवार को खेत की सिंचाई करने गए कुछ लोगों ने गेहूं के खेत में शव देखा तो शोर मचाया।
विज्ञापन


मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने शव की शिनाख्त त्रिभुवन के रूप में की। उसके शरीर पर अंडरवियर व फटी बनियान थी। थोड़ी दूर पर चप्पल व लोवर पड़ा था। उसकी मोबाइल भी गायब थी। जबकि मौके से दो सिम कार्ड बरामद हुआ। पिता बेचू राजभर ने हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका जाहिर की है। एएसपी असित श्रीवास्तव ने बताया कि सीने और जंघे में खरोच के निशान देखे गए। कान से भी हल्का खून निकला था। प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें